ग्रेटर नोएडा: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं।
सुबह घर में मिले पांचों के शव
बताया जा रहा है कि परिवार रात में खाना खाने के बाद सोया था। सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद देखने पर बाद पांचों के शव बिस्तर पर मिले।
खाने से जुड़ी आशंका, जांच जारी
शुरुआती जानकारी में फूड पॉइजनिंग या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। परिवार ने रात में मैगी या अन्य खाद्य पदार्थ खाए थे, ऐसी जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
मौके पर पहुंची पुलिस और जांच टीम
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर से मिले खाद्य पदार्थों के नमूनों की भी जांच की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।
