बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भरत राम यादव का निधन

0
IMG-20261021-WA0010

लखनऊ। बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) न्यायिक भरत राम यादव का निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में शिफ्ट कराया गया था।
भरत राम यादव ने लखनऊ के एसजीपीजीआई में आज सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक का माहौल है।
भरत राम यादव 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। वह मूल रूप से फैजाबाद के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »