लखनऊ में सीएम योगी ने किया मिशन कर्मयोगी की उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ

0
IMG-20261023-WA0005

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों के रूपांतरण पर होगा मंथन, 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित हो रही कार्यशाला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना श्रृंखला’ के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यशाला का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी तथा भारत सरकार के क्षमता विकास आयोग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

23 और 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों के रूपांतरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है।

कार्यशाला के दौरान प्रशासनिक प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता विकसित करने तथा क्षमता निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मिशन कर्मयोगी के तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य की प्रशासनिक चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षित करने तथा उनके कौशल और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »