बाराबंकी में पत्नी की हत्या का आरोप, शव घर में बंद कर पति फरार
उत्तर प्रदेश– बाराबंकी के संदीप ने आज अपनी पत्नी सीमा की हत्या की और उसका शव घर में बंद करके फरार हो गया. हत्यारोपी संदीप ने अपने ससुर को फोन करके बताया कि उसने उनकी बेटी को कत्ल कर दिया है.
सीमा और संदीप ने 10 साल पहले लवमैरिज की थी. दोनों के एक 8 साल की बेटी भी थी. इसी दौरान घर में एक शख्स की आवाजाही बढ़ गयी. पति-पत्नी के बीच “वो” को लेकर विवाद होने लगे. आखिरकार ऐसा भी वक्त आया जब संदीप जिस सीमा को दिलोजान से चाहता था, उसे उसने कत्ल कर दिया
