अलीगढ़ में निलंबित दरोगा ने की आत्महत्या, किराये के मकान में मिला शव

0
IMG-20261104-WA0018

अलीगढ़। दीवानी परिसर में कथित तौर पर शराब के नशे में होने का वीडियो प्रसारित होने के बाद निलंबित किए गए दरोगा सुंदरम तिवारी की बुधवार को मौत हो गई। उनका शव आईटीआई रोड स्थित किराये के मकान के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।

चार दिन पहले वीडियो हुआ था प्रसारितजानकारी के मुताबिक, करीब चार दिन पहले दीवानी परिसर से दरोगा सुंदरम तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो में उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

बुधवार को उनके कमरे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।पिता ने डिप्रेशन में होने की कही बातसुंदरम तिवारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले थे। उनके पिता श्रीचंद तिवारी के अनुसार, बेटा डिप्रेशन में था। उन्होंने इसी मानसिक परेशानी को घटना से जोड़ते हुए अपनी बात कही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »