यूपी: प्रयागराज पहुंचने वाली सीमाएं अब भी सील
प्रयागराज– आठ जिलों को जोड़ने वाले सभी हाइवे अब तक बंद। प्रयागराज में परसों रात से हर तरह के वाहन का प्रवेश बंद है। प्रयागराज आने वाली सभी हाइवे बंद पड़े हैं। इन बंद हाइवे पर लाखों लोग फंसे हुए है। प्रशासन ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की कब तक खुलेगा।मध्य प्रदेश बॉर्डर, फतेहपुर कौशांबी, लखनऊ हाइवे, प्रतापगढ़ अयोध्या हाइवे, कानपुर GT रोड, वाराणसी हाइवे सब बंद पड़े हैं। लाखों लोग और अनगिनत वहां फंसे हुए हैं। संगम स्नान के लिए पहुंचना दुरूह हो गया है।
