जुए के फड़ पर पहुंची पुलिस खुद फंस गई विवाद में, कार्रवाई के बाद चौकी इंचार्ज निलंबित

0

महोबा– जिले के चरखारी क्षेत्र के गुढ़ा गांव में पुलिस की छापेमारी के दौरान बड़ा बवाल खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, बिना वर्दी के जुए के फड़ पर पहुंची पुलिस टीम स्थानीय लोगों के गुस्से का शिकार हो गई। छापेमारी के दौरान महिलाओं के साथ छीना-झपटी और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक महोबा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने पर चौकी इंचार्ज प्रशांत दीक्षित को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गुढ़ा गांव में खुलेआम जुए का फड़ संचालित हो रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मी बिना वर्दी और बिना पर्याप्त बल के मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों को जब इस बात का संदेह हुआ, तो मौके पर हंगामा और विरोध शुरू हो गया। इस दौरान महिलाओं के साथ झड़प की स्थिति भी बन गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »