अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा, आंध्र तट से टकराएगा दूसरा चक्रवात
बंगाल की खाड़ी में फिर हलचल! साइक्लोन ‘अर्नब’ के कहर के बाद अब एक और चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।
IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बन गया है, जो अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसका नाम होगा ‘मुरासु’ – नाम भारत ने ही दिया है।
कब और कहाँ होगा लैंडफॉल?
3 नवंबर, मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान।
कितनी होगी रफ्तार?
IMD DG मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार हवा की स्पीड 80-90 KM प्रति घंटा रहेगी, जो 100 KM प्रति घंटे तक जा सकती है।
IMD की चेतावनी:
- मछुआरों को बुधवार दोपहर तक समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी।
- 2-3 नवंबर को आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश।
- 3-4 नवंबर को दक्षिणी ओडिशा में भी भारी बारिश का अलर्ट।
लगातार दो साइक्लोन के बावजूद IMD ने नवंबर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है। एल नीनो की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
मछुआरे अभी से सुरक्षित बंदरगाहों पर लौट आएं। प्रशासन अलर्ट पर।
