सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाक़ात के बाद साझा किए आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के संकेत

0
IMG-20251025-WA0000

नई दिल्ली– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सीएम योगी ने भावनात्मक शब्दों में कहा,

“आपका सान्निध्य हमें कर्मपथ पर अडिग रहने की ऊर्जा देता है। हमारे लिए आपका पाथेय, नीति भी है और शक्ति भी।”

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों, आगामी कार्यक्रमों और अयोध्या में होने वाले आयोजनों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जानकारी के मुताबिक,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वज स्थापना करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह भव्य आयोजन के रूप में होगा।

राम मंदिर पर ध्वज स्थापना के बाद भाजपा का नया जनसंपर्क अभियान शुरू होगा।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया की सबसे बड़ी स्काउट गाइड जम्बूरी के आयोजन के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें 35,000 से अधिक कैडेट्स शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को ‘विकसित उत्तर प्रदेश अभियान’ की प्रगति से भी अवगत कराया, जिसमें अब तक 50 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी जल्द ही जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निरीक्षण के लिए भी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

इस मुलाकात को केंद्र और प्रदेश के बीच विकास, संस्कृति और संगठनात्मक समन्वय की नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »