किम परिवार की तीसरी पीढ़ी तैयार, किम जू ऐ को सत्ता सौंपने की तैयारी
किम जोंग उन के बाद नॉर्थ कोरिया की सत्ता उनकी बेटी किम जू ऐ के हाथों में जाने की संभावना और मजबूत हो गई है। जू ऐ ने पहली बार अपने दादा और परदादा के समाधि स्थल पर सार्वजनिक दौरा किया, जिसकी तस्वीरें सरकारी मीडिया ने जारी कीं। यह कदम उन्हें उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित करता है। साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी पहले ही संकेत दे चुकी है कि जू ऐ को अगली तानाशाह माना जा रहा है। 2022 में पहली बार सामने आने के बाद से उन्हें खास उपाधियों से सम्मानित किया जा रहा है, जो आमतौर पर शीर्ष नेताओं के लिए होती हैं।
