भीषण शीतलहर को लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश, 5 जनवरी तक स्कूल बंद

0
IMG-20251219-WA0008

लखनऊ: बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी बोर्डों—CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड—के कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतलहर के मद्देनज़र सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और स्थिति पर नजर बनाए रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में कंबल वितरण और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। इसके लिए सभी रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए आवश्यक सुविधाएं जैसे गर्म बिस्तर, कंबल और अन्य इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »