परिवहन विभाग में नई जिम्मेदारियां, अधिकारियों को मिला नया अवसर

0
office

लखनऊ। परिवहन विभाग ने नव प्रोन्नत 3 संभागीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और 18 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) को नई तैनाती प्रदान कर दी है। विशेष सचिव परिवहन खेमपाल सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक राघवेंद्र सिंह को संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ प्रशासन) वाराणसी, मनोज कुमार सिंह को आरटीओ प्रशासन सहारनपुर तथा अम्बरीश कुमार को आरटीओ प्रवर्तन मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं आलोक कुमार यादव को लखनऊ में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ, प्रवर्तन) नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त चंपा लाल को सिद्धार्थनगर, अशोक कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद, कौशल कुमार सिंह को सोनभद्र, मानवेंद्र प्रताप सिंह को सहारनपुर, विनय कुमार सिंह को आगरा और कृष्ण कुमार यादव को फर्रुखाबाद का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
प्रवर्तन के क्षेत्र में हरिओम को बदायूं, वैभव सोती को बरेली, सतेंद्र कुमार यादव को मथुरा, विंध्याचल कुमार गुप्ता को कानपुर, उमेश चंद्र कटियार को रायबरेली, गुलाब चंद्र को अयोध्या, विपिन कुमार को बागपत, हरिओम को शाहजहांपुर, प्रतीक मिश्र को फतेहपुर और नीतू शमां को बुलंदशहर का एआरटीओ प्रवर्तन नियुक्त किया गया है। जबकि देवदत्त कुमार को मेरठ का एआरटीओ प्राविधिक बनाया गया है।
परिवहन मंत्री ने नव प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपनी पूर्ण ऊर्जा और क्षमता के साथ नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभागीय दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »