हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी किया हज–2026 प्रशिक्षण कार्यक्रम
लखनऊ– हज–2026 पर जाने वाले यात्रियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसके तहत पहले हज प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
हज कमेटी के अनुसार चयनित हज प्रशिक्षकों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 और 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण मुंबई स्थित हज हाउस में संपन्न होगा। सभी चयनित प्रशिक्षकों को 10 जनवरी की सुबह 7:30 बजे अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा।
कमेटी ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण के दौरान जो प्रशिक्षक निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान नहीं किया जाएगा। यह कदम हज यात्रियों को बेहतर मार्गदर्शन और सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।
प्रशिक्षण में शामिल होने वाले प्रशिक्षकों को एसी थ्री-टियर श्रेणी का रेल किराया एवं 1000 रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा।
