लखनऊ में 5 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

0
IMG-20260104-WA0012

लखनऊ– पुलिस प्रशासन द्वारा 5 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार राघवेंद्र सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) ट्रैफिक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अशोक कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) हाईकोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा शशि प्रकाश मिश्र को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ट्रैफिक बनाया गया है। सुरेंद्र कुमार शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अलीगंज के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं सौम्या पांडेय को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) साइबर सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »