सिपाही भर्ती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला

0
IMG-20260105-WA0007

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने यूपी पुलिस एवं जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट कुल 32,679 पदों पर लागू होगी।
इस फैसले के तहत आरक्षी, पीएसी (PAC), विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन तथा जेल वार्डर के पद शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में यह छूट प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
अभ्यर्थियों के हित में लिए गए इस निर्णय को लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से बड़ी संख्या में युवाओं को सिपाही भर्ती में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »