सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस भर्ती में बड़ा फैसला

0
IMG-20251219-WA0008

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। सरकार ने यूपी पुलिस एवं जेल विभाग की सीधी भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की विशेष छूट देने का फैसला किया है। यह राहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए लागू होगी।
इस निर्णय के अंतर्गत आरक्षी, पीएसी (PAC), विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन तथा जेल वार्डर के पद शामिल हैं। सरकार ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
अभ्यर्थियों के हित में लिए गए इस फैसले को लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। सरकार के इस कदम को युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण और राहत भरा निर्णय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »