बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों के संचालन में बदलाव, डीएम ने जारी किया आदेश

0
IMG-20260105-WA0010(1)

राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों के संचालन को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।
वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन संशोधित समय के अनुसार किया जाएगा। इन कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगे।
जिलाधिकारी ने यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »