रामपुर में पाकिस्तानी महिला पर फर्जी दस्तावेजों से शिक्षक बनने का आरोप, FIR दर्ज
रामपुर: जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक पाकिस्तानी महिला फरजाना बी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के जरिए शिक्षक पद पर नौकरी हासिल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने अपनी असली पहचान छिपाकर शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्राप्त की थी।
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि फरजाना बी ने करीब 33 वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग में नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और गलत जानकारी देकर नियुक्ति हासिल की।
इस प्रकरण की जांच के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के कनिष्ठ सहायक द्वारा अजीमनगर थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
