शीर्ष अदालत से नेहा सिंह राठौर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक
नई दिल्ली: विवादित सोशल मीडिया पोस्ट मामले में कवयित्री नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता अभय सिंह को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। अदालत के आदेश के अनुसार अगली सुनवाई तक नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी।
