सीएम योगी ने पूरे मंत्रिमंडल को सौंपी जिम्मेदारी, जमीन पर उतरकर काम करने के निर्देश

0
IMG-20251006-WA0005

लखनऊ (Lko): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मंत्रिमंडल को अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी मंत्री जमीन पर उतरकर कार्य करें। एसआईआर (SIR) की ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
सीएम योगी ने निर्देश दिए कि ड्राफ्ट सूची में शामिल पात्र और अपात्र दोनों श्रेणियों के लोगों की गंभीरता से पड़ताल की जाए, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि न रहे। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सूची से वंचित न हो और कोई अपात्र व्यक्ति लाभ न ले सके।
मुख्यमंत्री ने सिपाही भर्ती से जुड़े फैसलों को जनता तक स्पष्ट रूप से पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही ‘जी रामजी योजना’ के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी मंत्रिमंडल को सौंपी गई है।
सीएम योगी ने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर योजनाओं और फैसलों की निगरानी करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की नीतियों और निर्णयों का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »