ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी पीने से 25 लोग बीमार, डेल्टा-1 क्षेत्र में जलापूर्ति पर संकट

0
Contaminated-water-1767728563274_m

ग्रेटर नोएडा में गंदा पानी पीने से करीब 25 लोग बीमार हो गए हैं। डेल्टा-1 इलाके से दूषित जलापूर्ति की गंभीर शिकायत सामने आई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को सभी क्षेत्रों में रैंडम जांच के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन को आशंका है कि कहीं जलापूर्ति में सीवर का पानी तो नहीं मिल रहा है, जिसकी जांच लगातार की जा रही है। प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है।
वहीं, पानी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं ताकि दूषित पानी के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए दूषित पानी की शिकायत दर्ज कराने हेतु एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »