रूस से तेल खरीद पर भारत का रुख बदला? पोलैंड के विदेश मंत्री का बयान आया सामने
नई दिल्ली– पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने कहा है कि उन्हें इस बात का संतोष है कि भारत ने रूस से तेल आयात कम कर दिया है। यह बयान उन्होंने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के समक्ष दिया।
गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें खुश करने के लिए रूस से तेल की खरीद कम की है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर सामने आए इन बयानों के बाद भारत की ऊर्जा नीति और वैश्विक कूटनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई।
