बांके बिहारी मंदिर में NSG की देर रात मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था का हुआ परीक्षण

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

वृंदावन– बांके बिहारी मंदिर परिसर में देर रात NSG कमांडो द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में बम डिस्पोजल स्क्वाड और मेडिकल टीमों ने भी भाग लिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों और रिस्पॉन्स सिस्टम की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था।

ड्रिल के दौरान चार नकली घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास से सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को परखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »