लखनऊ: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन
उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदोन्नयन को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। प्रमुख सचिव स्तर के कई आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) पद पर प्रोन्नत किया गया है।
प्रोन्नत किए गए अधिकारियों में
आईएएस संजय प्रसाद,
आईएएस आशीष कुमार गोयल,
आईएएस अमृत अभिजात,
आईएएस आर. रमेश कुमार
और आईएएस मुकेश कुमार मेश्राम को अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है।
वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर प्रोन्नति दी गई है। इनमें
आईएएस भुवनेश कुमार,
आईएएस मृत्युंजय कुमार नारायण
और आईएएस संतोष कुमार यादव शामिल हैं।
इस प्रशासनिक निर्णय से प्रदेश की नौकरशाही में वरिष्ठ स्तर पर मजबूती आएगी और शासन-प्रशासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
