वॉशरूम में बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को अचानक वॉशरूम में बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहोश होने के बाद उन्हें पहले गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए AIIMS रेफर किया गया। सूत्रों के मुताबिक, जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी पुरानी समस्या है, जिसके चलते डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है।
