FIR के आश्वासन के बाद KGMU में ओपीडी बहिष्कार स्थगित, 14 जनवरी को चेतावनी
लखनऊ– एफआईआर दर्ज किए जाने के आश्वासन के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में प्रस्तावित ओपीडी कार्य बहिष्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय केजीएमयू के डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी संगठनों द्वारा लिया गया।
संगठनों ने स्पष्ट किया है कि यदि 24 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं होती, तो 14 जनवरी को केजीएमयू में ओपीडी सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इसको लेकर डॉक्टर, नर्स, कर्मचारी संगठन और रेजिडेंट एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है।
बताया गया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद केजीएमयू की कुलपति ने शिक्षक संघ, कर्मचारी संघ, रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सेज एसोसिएशन को एफआईआर दर्ज कराए जाने का आश्वासन दिया। इसी आश्वासन के आधार पर फिलहाल ओपीडी बहिष्कार को टालने का फैसला लिया गया है।
हालांकि संगठनों ने दो टूक कहा है कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
