लखनऊ: गोमती नगर से किसान पथ को जोड़ने की तैयारी, शहीद पथ पर बनेगा ग्रीन कॉरिडोर

0
IMG-20260113-WA0009

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। गोमती नगर से किसान पथ को जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इस योजना के तहत शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिससे यातायात सुचारू बना रहेगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों के साथ इस परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माण कार्य के दौरान शहीद पथ पर यातायात बाधित न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया।
योजना के तहत समतामूलक चौराहा, निशातगंज और हनुमान सेतु क्षेत्र में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे ताकि ट्रैफिक फ्लो बेहतर हो सके। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के सुझावों के आधार पर ड्रोन सर्वे और ट्रायल भी कराया गया है।
जाम की आशंका वाले स्थानों पर यू-टर्न व्यवस्था विकसित करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे वाहनों का दबाव कम किया जा सके। वहीं इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ पर फ्लाईओवर बनाने की भी योजना है, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद गोमती नगर, शहीद पथ और किसान पथ के बीच आवागमन और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »