जरूरत भर ही करें स्मार्टफोन का इस्तेमाल: मुख्यमंत्री
लखनऊ– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्टफोन के बढ़ते और अनियंत्रित उपयोग को लेकर लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन का प्रयोग केवल आवश्यकता अनुसार ही किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से वाहन चलाते समय स्मार्टफोन के उपयोग से बचने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसा करना न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि छोटे बच्चों को स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखें, क्योंकि इससे उनकी मानसिक स्थिति और व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक का सही और सीमित उपयोग ही समाज के हित में है, जबकि इसका दुरुपयोग गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। उन्होंने सभी से जिम्मेदार नागरिक की तरह आचरण करने की अपील की।
