ताजमहल में उर्स की शुरुआत, शाहजहां-मुमताज की कब्र पर अदा की गई रस्में

0
taj-mahal-news

आगरा स्थित ताजमहल में शाहजहां और मुमताज महल के उर्स की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस अवसर पर ताजमहल के तहखाने में स्थित दोनों की असली कब्रों पर उर्स कमेटी द्वारा फूलों की चादर चढ़ाई गई और गुसल की रस्म अदा की गई। पूरे आयोजन के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
तीन दिन तक चलने वाले इस उर्स के अंतिम दिन, यानी 17 जनवरी को 1720 मीटर लंबी सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी। खास बात यह है कि उर्स के समापन के दिन पर्यटकों के लिए ताजमहल में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »