जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की बढ़ी सक्रियता, सेना ने की फायरिंग

0
696a30c66c934-why-pakistan-is-once-again-sending-drones-into-india-163616572-16x9

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोनों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। गुरुवार शाम पुंछ और सांबा सेक्टर में संदिग्ध ड्रोन मंडराते देखे गए। इसके बाद सतर्क भारतीय सेना ने तत्काल फायरिंग शुरू कर दी। पिछले पांच दिनों के अंदर सीमा पर ड्रोन देखे जाने की यह तीसरी बड़ी घटना है।

जम्मू और पुंछ सेक्टर में दिखे ड्रोन
सूत्रों के मुताबिक, पहला ड्रोन जम्मू सेक्टर के रामगढ़ इलाके में देखा गया जबकि दूसरा ड्रोन पुंछ सेक्टर के देगवार में उड़ता पाया गया। भारतीय जवानों ने ड्रोन को देखते ही सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए। सेना ने घुसपैठ का मुकाबला करने के लिए अपने एंटी अनमैन्ड एरियल सिस्टम (UAS) को भी एक्टिव कर दिया है।

पाकिस्तान अक्सर ड्रोनों के जरिए सीमा पार छिपे आतंकियों के लिए हथियार और सामान गिराने की कोशिश करता है। ड्रग्स तस्करी के लिए भी इनका इस्तेमाल होता है। सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि जासूसी और हथियारों की तस्करी के लिए भी ड्रोनों का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर कई महीनों तक शांति रही थी, लेकिन अब फिर से ड्रोन की हलचल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान को बता दिया गया है कि ऐसी हरकतें हम सहन नहीं करेंगे। इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। जनरल द्विवेदी ने बताया था कि मंगलवार को दोनों देशों के मिलिट्री ऑपरेशंस प्रमुखों (DGMO) के बीच इस मुद्दे पर बैठक भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »