ब्राह्मण समाज को किसी के बाटी-चोखा की जरूरत नहीं, धमकियों से नहीं डरता समाज: मायावती

0
2Q5WRb_b-XF1J2N2

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ब्राह्मण समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को किसी का बाटी-चोखा नहीं चाहिए और न ही यह समाज किसी की धमकी से डरने वाला है।
मायावती ने कहा कि ब्राह्मण समाज स्वाभिमानी, शिक्षित और आत्मनिर्भर है। यह समाज अपने सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है और किसी भी तरह के दबाव या प्रलोभन में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को समाज को बांटने या डराने की राजनीति से दूर रहना चाहिए।
बसपा सुप्रीमो ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी हमेशा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और ब्राह्मण समाज का सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »