दिल्ली–देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे लगभग तैयार, सफर होगा सिर्फ 2.5 घंटे का

0
696919ee5a38f-dehradun-greenfield-expressway-special-154634880-16x9

दिल्ली–देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार हो चुका है। 210 किलोमीटर लंबे इस अत्याधुनिक कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय 6–7 घंटे से घटकर महज 2.5 घंटे रह जाएगा।
करीब 11,970 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड परियोजना के तहत विकसित किया गया है। एक्सप्रेसवे पर आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, हाई-स्पीड ट्रैफिक मैनेजमेंट, सर्विस रोड, अंडरपास, फ्लाईओवर और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से न सिर्फ दिल्ली और उत्तराखंड के बीच आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह कॉरिडोर प्रदूषण और ट्रैफिक जाम को कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »