यूपी में जल्द शुरू होगी सहकार टैक्सी सेवा, ड्राइवरों को मिलेगा बिना कमीशन पूरा लाभ

0
taxi-215412-1768915943447

लखनऊ…
उत्तर प्रदेश में जल्द ही केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सहकार टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। डिजिटल युग में ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं की बढ़ती मांग और निजी कंपनियों द्वारा वसूले जा रहे भारी कमीशन व ओवरचार्जिंग की शिकायतों को देखते हुए यह योजना लागू की जा रही है।
वर्तमान में यह सेवा दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में इसे 2026 के अंत तक लॉन्च करने की तैयारी है।
इस योजना के तहत यूपी से वाराणसी की अनुपमा सिंह को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सहकार टैक्सी ड्राइवरों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं लिया जाएगा और 100 प्रतिशत आय सीधे ड्राइवर को मिलेगी।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर टैक्सी में पैनिक बटन लगाया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में नजदीकी थाने को तुरंत लोकेशन भेजी जा सकेगी। साथ ही सेवा की निगरानी के लिए 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए ‘भारत टैक्सी ऐप’ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से टैक्सी बुकिंग की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »