माघ मेले पर मौलाना यासूब अब्बास का बयान
प्रयागराज माघ मेले से जुड़ी हालिया घटना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर वरिष्ठ शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास साहब ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक सौहार्द और आपसी समझ की आवश्यकता पर जोर दिया। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन या बयान को लेकर संयम और जिम्मेदारी जरूरी है, ताकि समाज में भाईचारा बना रहे और किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न न हो।
