शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर GST प्रशांत सिंह ने दिया इस्तीफा

0
27jan02

अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर जीएसटी प्रशांत सिंह ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेज दिया है।
इस्तीफे से पूर्व प्रशांत सिंह ने अपनी पत्नी को फोन कर भावुक होते हुए कहा कि “जिसका नामक खाते हैं, उसका आदर करना चाहिए। मुझसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ।” बातचीत के दौरान वे रो पड़े। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर वे गहरे मानसिक आघात में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मामले को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »