ललितपुर में राज्यमंत्री/बीजेपी विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Oplus_16908288
ललितपुर जिले में यूपी सरकार के राज्यमंत्री/बीजेपी विधायक मनोहर लाल पंथ की फॉर्च्यूनर गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
थाने में दी गई तहरीर में मंत्री पुत्र पर गंभीर आरोप
थाने में दी गई एप्लिकेशन के अनुसार, हादसे के समय गाड़ी में मंत्री के पुत्र अपने दोस्तों के साथ सवार थे और कथित तौर पर नशे की हालत में थे। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद मंत्री पुत्र मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
