यूपी 2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा, विधायकों की परफॉर्मेंस पर दूसरा चरण का सर्वे जल्द

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

लखनऊ– उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी द्वारा विधायकों की परफॉर्मेंस और संभावित प्रत्याशियों की छवि को लेकर दूसरे चरण का सर्वे कराए जाने की तैयारी की जा रही है। यह सर्वे फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार भाजपा ने दूसरे चरण का सर्वे पहले से अलग एजेंसी से कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण की सर्वे रिपोर्ट पहले ही पार्टी नेतृत्व के पास मौजूद है। दोनों एजेंसियों की रिपोर्ट का आपस में मिलान किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार के पक्षपात से बचा जा सके। इसी उद्देश्य से पार्टी ने दोहरा सर्वे मॉडल अपनाया है।
यह सर्वे प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर कराया जाएगा। साथ ही भाजपा के सहयोगी दलों—राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा), अपना दल (एस) और निषाद पार्टी—की सीटों को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा।
सर्वे के दौरान भाजपा जिलों में संगठन के छोटे पदाधिकारियों से भी फीडबैक लेगी। इसके अलावा आरएसएस कार्यकर्ताओं से बातचीत की जाएगी और सार्वजनिक स्थानों पर आम जनता से संवाद किया जाएगा। सर्वे में युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, डॉक्टरों और शिक्षकों से भी राय ली जाएगी।
भाजपा का उद्देश्य इस सर्वे के माध्यम से विधायकों एवं संभावित प्रत्याशियों की जनस्वीकृति, कार्यशैली और क्षेत्रीय प्रभाव का आकलन कर आगामी चुनावी रणनीति को और मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »