UP में हाई अलर्ट — खामेनेई की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पुलिस निगरानी में तैनात
उत्तर प्रदेश– इस्राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ते और मध्य-पूर्व में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह एक उच्चस्तरीय बैठक में विशेष एहतियात बरतने को कहा। बैठक के बाद सभी जिलों के अधिकारियों को दोबारा सुरक्षा उपाय पुख्ता करने, संभावित प्रदर्शनों और असामाजिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
लखनऊ सहित कई जिलों में जारी प्रदर्शन पर पुलिस की पैनी निगाह है और कहीं भी अराजकता फैलाने की कोशिश पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
