इजरायल-ईरान तनाव के बीच CBSE का बड़ा फैसला, मिडिल ईस्ट में 10वीं-12वीं की परीक्षा रद्द
नई दिल्ली- इजरायल-ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए Central Board of Secondary Education (CBSE) ने अहम निर्णय लिया है। बोर्ड ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में निर्धारित 10वीं और 12वीं की कल होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत और ओमान की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में भी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित छात्रों के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा होली के बाद की जाएगी।
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित स्कूलों के माध्यम से अपडेट प्राप्त करने की अपील की है।
