कानपुर गंगा बैराज में दिखा मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप
Oplus_16908288
कानपुर के गंगा बैराज में गेट नंबर 30 के पास शुक्रवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मगरमच्छ कुछ देर तक पानी के किनारे तैरता हुआ नजर आया, जिसके बाद वहां मौजूद लोग डर के कारण दूर हट गए। मगरमच्छ के दिखने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग और गंगा बैराज पर आने वाले राहगीरों में भी डर का माहौल बन गया।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर चिड़ियाघर या सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
फिलहाल मगरमच्छ के दिखाई देने की घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
