भर्ती परीक्षा के सवाल से छिड़ी बहस, क्या ऐसे शब्दों का प्रयोग सही है?

0
IMG-20260315-WA0004

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा में पूछे गए एक सवाल में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” के विकल्पों में “पंडित” शब्द भी शामिल किया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न वर्गों में चर्चा शुरू हो गई है।
कई लोगों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शब्दों का चयन बेहद सोच-समझकर किया जाना चाहिए। किसी विशेष जाति या समुदाय से जुड़े शब्द को इस प्रकार विकल्प के रूप में शामिल करना उचित नहीं माना जा रहा है। लोगों का मानना है कि इससे अनावश्यक विवाद पैदा हो सकता है और किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।
वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रश्नपत्र तैयार करने में हुई बड़ी चूक बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग या समुदाय को लेकर गलत संदेश न जाए।
फिलहाल यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या प्रतियोगी परीक्षाओं में शब्दों का चयन इतना हल्का होना चाहिए, या फिर यह प्रश्नपत्र निर्माण में हुई एक गंभीर गलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »