लखनऊ में आउटसोर्सिंग कंपनी पर ईडी का छापा, तीसरे दिन भी जारी जांच

0
IMG-20260313-WA0010

लखनऊ- राजधानी लखनऊ में आउटसोर्सिंग कंपनी Avni Paridhi Energy and Communication Private Limited पर Enforcement Directorate (ईडी) की टीम द्वारा छापेमारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई गुपचुप तरीके से की गई और छापेमारी की जानकारी किसी को नहीं लगने दी गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई का आज तीसरा दिन है और टीम लगातार दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान घर में मौजूद लोगों को बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि न तो कोई व्यक्ति बाहर जा सकता है और न ही बाहर से किसी को अंदर आने दिया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार मामला कई करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »