दरोगा भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी STF के हत्थे चढ़ा

0
IMG-20260315-WA0005

Uttar Pradesh Special Task Force को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुज कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम हवेली, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अभ्यर्थियों को दरोगा भर्ती का पेपर दिलाने का झांसा देकर उनसे भारी रकम वसूलता था।
एसटीएफ टीम ने आरोपी के पास से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आरोपी को मौहल्ला शिवपुरी, रजनी लाइब्रेरी के पास, थाना राया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »