पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, संभाला पदभार
नई दिल्ली- पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है।
पदभार संभालने के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आयोग की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग सामाजिक न्याय और अधिकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर काम करता है तथा पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाता है।
