दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की गिरफ्तारी, ISI से जुड़े नेटवर्क का खुलासा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी हाल ही में सामने आए मेट्रो पोस्टर केस में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का हैंडलर था। जांच में खुलासा हुआ है कि वह बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
जांच एजेंसियों ने यह भी बताया कि पूरा नेटवर्क आईएसआई के इशारे पर संचालित हो रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही।
