सीतापुर: 500 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मस्जिद ध्वस्त

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मस्जिद को गिरा दिया। बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे 500 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में 5 बुलडोजरों की मदद से यह कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन के अनुसार, यह मस्जिद सरकारी तालाब की जमीन पर लगभग 12 साल पहले बनाई गई थी। मामले की सुनवाई के बाद तहसीलदार कोर्ट ने इसे अवैध निर्माण मानते हुए गिराने का आदेश दिया था।
प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के तहत की गई। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »