सुल्तानपुर में क्राइम इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी को लगी गोली, हालत स्थिर
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक पुलिस अधिकारी के घायल होने का मामला सामने आया है। लखनऊ, उन्नाव, अमेठी और गाजीपुर में तैनात रह चुके SHO अरुण द्विवेदी वर्तमान में अखण्डनगर थाने में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना परिसर स्थित आवास पर उनके कंधे में गोली लग गई। मौके से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई है।
घटना की सूचना पर एसपी चारु निगम और एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्राथमिक जांच में अधिकारियों ने बताया कि गोली दुर्घटनावश चलने की संभावना है। घायल इंस्पेक्टर की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए PGI अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है।
