जोधपुर में शाही अंदाज में IPS अफसरों की शादी, अनोखी एंट्री बनी चर्चा का विषय

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

जोधपुर में शाही ठाठ-बाट और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच दो आईपीएस अधिकारियों की शादी संपन्न हुई, जिसने प्रशासनिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक सुर्खियां बटोरीं।
संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया।
इस शादी की सबसे ज्यादा चर्चा दूल्हे के खास अंदाज को लेकर हुई। केके बिश्नोई पहले पारंपरिक तरीके से घोड़ी पर सवार होकर बारात में निकले, लेकिन कुछ ही देर बाद वे एक लग्जरी Range Rover में सवार नजर आए।
बताया जा रहा है कि इस गाड़ी का नंबर UP 53 FA 0009 है, जो गोरखपुर के “पांडे जी” के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह महज संयोग था या कोई खास कनेक्शन—यह सवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
खास बात यह भी है कि दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग कभी गोरखपुर में रही थी, और यहीं से उनकी प्रेम कहानी ने रफ्तार पकड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »