लखनऊ में किसान आंदोलन तेज: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
राजधानी लखनऊ में किसान नेता राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के बाद विरोध तेज हो गया है।
गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसानों ने हजरतगंज कोतवाली का घेराव करते हुए टिकैत की रिहाई की मांग को लेकर धरना दिया।
हजरतगंज थाना परिसर के बाहर भारी संख्या में किसान जुटे रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।
किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश जताया।
