लखनऊ में IPL मैच को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस अलर्ट

0
IMG-20260331-WA0014

लखनऊ: 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में होने वाले IPL मैच को लेकर राजधानी लखनऊ में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

जारी निर्देशों के अनुसार शहीद पथ पर बस, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऑटो, ई-रिक्शा और कैब के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। सुलतानपुर रोड से आने वाले वाहनों को लुलु मॉल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

अहिमामऊ क्षेत्र में 500 मीटर के दायरे में पिक-एंड-ड्रॉप पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मैच के दौरान पासधारकों के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि बिना पास वाले लोगों को वैकल्पिक पार्किंग का उपयोग करना होगा।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »